Samastipur

जनवितरण दुकान से 70 बोरी गेहूं चोरी:जंगल में बोरियां फेंकी हुई मिलीं

समस्तीपुर।सरायरंजन के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में शुक्रवार रात जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान से 70 बोरी गेहूं की चोरी हो गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह चोरी आराधना स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान से हुई है। दुकान के विक्रेता रतन कुमार कर्ण ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह गोदाम खोलने पर 70 बोरी गेहूं गायब मिला।

 

चोरी की सूचना के बाद आसपास खोजबीन की गई। दुकान से कुछ दूरी पर जंगल में गेहूं की कुछ बोरियां फेंकी हुई मिलीं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोर जल्दबाजी में कुछ बोरियां वहीं छोड़कर फरार हो गए होंगे, हालांकि अधिकांश बोरियां अभी भी गायब हैं।

 

मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि इससे गरीब लाभुकों के अनाज वितरण पर असर पड़ सकता है। उन्होंने रात में गश्ती बढ़ाने और पीडीएस दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी हुए गेहूं को बरामद कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!