Samastipur

समस्तीपुर प्लेटफॉर्म से 7 बच्चों को सुरक्षित बचाया, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद 7 बच्चों को जीआरपी व सीआईबी की सतर्कता से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जीआरपी और ऑन-ड्यूटी टीम द्वारा प्लेटफॉर्म पर जांच के दौरान बच्चों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीम ने सभी बच्चों को सुरक्षा में लेते हुए चाइल्ड हेल्प डेस्क को सूचना दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तत्पश्चात बच्चों को आवश्यक काउंसिलिंग एवं आगे की प्रक्रिया के लिए चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।इस दौरान एक संदिग्ध युवक, राजीव कुमार (25 वर्ष), पिता पुलकित ऋषिदेव, निवासी ग्राम जिरवा, थाना पस्तपार, जिला सहरसा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!