Begusarai

बेगूसराय में शादी से 5 दिन पहले युवक की मौत:तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचला

बेगूसराय में देर रात सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत ने शादी की खुशी मातम में बदल दिया है। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना एनएच 333-बी पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की है.मृतक की पहचान रघुनाथपुर करारी पंचायत के वार्ड नंबर-9 निवासी पंकज यादव के पुत्र अमृत कुमार उर्फ प्रिंस(20) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर फॉर्च्यूनर को घेर लिया। लोगों ने ड्राइवर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जिसे बाद में पुलिस को हवाले कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

 

ग्रामीणों के अनुसार 20 फरवरी को प्रिंस कुमार की शादी होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही उसका तिलक शगुन का रस्म पूरा हुआ था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शनिवार की देर शाम प्रिंस अपनी नई बाइक से हीरा टोल जीरोमाइल की ओर जा रहा। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही गाड़ी ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार प्रिंस रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इलाज के लिए बेगूसराय लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

 

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब से मुंगेर पुल का एप्रोच पथ एनएच 333-बी बना है, तब से सड़क किनारे बसे रघुनाथपुर गांव के दर्जनों लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई। लेकिन सड़क हादसा रोकने और गति नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!