Patna

BPSC TRE-4 में 46,595 पदों का जल्द आएगा नोटिफिकेशन:सितंबर में परीक्षा,BPSC ने ईयरली कैलेंडर जारी

पटना.बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को TRE-4 शिक्षक भर्ती और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए अधियाचना मिल गई है। 46,595 पदों के लिए यह वैकेंसी निकलेगी। वही अब आयोग ने इस वैकेंसी को अपने ईयरली कैलेंडर में भी शमिल कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके अनुसार TRE 4 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक होगी। वही रिज़ल्ट इसका नवंबर 2026 में जारी होगा। जल्द ही अयोग इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी करेगा।

 

प्रदर्शन से पहले आयोग ने जारी किया था नोटिस

 

16 फरवरी को छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में पटना में बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित था। इससे पहले ही आयोग ने नोटिस जारी कर दिया था, कि अयोग को सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना प्रताप हो गए है। आयोग जल्द वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।

 

राज्य में शिक्षकों की वर्तमान स्थिति

 

फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके अलावा करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी कहा है कि TRE-4 के तहत BPSC जल्द वैकेंसी जारी करेगा।

 

महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

 

TRE-4 भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। साथ ही इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक ही अभ्यर्थी के कई रिजल्ट आते थे।

 

पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति

 

इस बार भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। शिक्षा विभाग में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं SC-ST और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए BPSC जल्द समेकित विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!