4 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद:पुलिस ने 4 गाड़ी को किया जब्त
“4 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद:पुलिस ने 4 गाड़ी को किया जब्त
मुजफ्फरपुर पुलिस ने पटना मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है। जिले के करजा थाना क्षेत्र के फंदा स्थित चवर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान एक कंटेनर सहित चार गाड़ी भी जब्त किए गए।
पटना मद्यनिषेध टीम को जानकारी मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप मुजफ्फरपुर के करजा थाना अंतर्गत फंदा चवर इलाके में खपाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही सरैया एसडीपीओ सुश्री गरिमा के निर्देश पर करजा थाना में सब इंस्पेक्टर कृष्ण कांत मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
4274.160 लीटर विदेशी शराब जब्त
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थल की घेराबंदी की। छापेमारी में कुल 4274.160 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जो विभिन्न ब्रांडों की बोतलों में पैक थी। शराब को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक विशाल कंटेनर और तीन अन्य चारपहिया वाहनों को भी मौके से जब्त किया गया।सरैया एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पूरी कार्रवाई पटना से मिली सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस ने इस संबंध में करजा थाना कांड संख्या- 46/26 दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर कृष्ण कांत मिश्रा की टीम अब इस अवैध कारोबार के मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
