Samastipur

समस्तीपुर में 2800 लीटर शराब जब्त:होली में खपत के लिए लाई गई थी

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2800.44 लीटर शराब जब्त की है। यह कार्रवाई समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर अखाड़ा चौक से शिवनंदनपुर गांव जाने वाली सड़क पर एक बगान में की गई। शराब मुजफ्फरपुर नंबर की एक कार में लोड थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होली के मद्देनजर शराब कारोबारियों द्वारा शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रणवीर कुमार और एडिशनल थाना प्रभारी दीपक कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी की।

 

कल्याणपुर थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे बताया कि शराब कारोबारी की पहचान की जा रही है। इस संबंध में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!