Dalsinghsarai

2203 बोतलें प्रतिबंधित ‘विस्कोरेक्‍स’ कफ सिरप के साथ एक अंतरजिला तस्कर गिरफ्तारp

दलसिंहसराय: अनुमंडल क्षेत्र के घटहो पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. बीते 3 फरवरी की देर शाम सड़क हादसे के बाद भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खजुरी-दलसिंहसराय सड़क (राज्य राजमार्ग-88) पर ‘बिंदास ढाबा’ के पास मारुति स्विफ्ट कार (बीआर-01बीजी-8740) ने किसी अन्य वाहन को ठोक दिया.चालक भागने की फिराक में था,लेकिन घटहो थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा.तलाशी लेने पर कार की डिक्की और सीटों के नीचे छिपे सात बोरे मिले.इनमें 2203 बोतलें प्रतिबंधित ‘विस्कोरेक्‍स’ कफ सिरप बरामद हुईं,जो कुल 220.3 लीटर है.

 

 

इसके अलावा सफेद मारुति स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पार नवादा निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.उसके खिलाफ जामनगर थाना में पहले से मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जो उसके लंबे आपराधिक इतिहास को दर्शाता है.पूछताछ में पता चला कि कफ सिरप सहरसा भेजी जा रही थी. तस्कर लगातार इसी रास्ते से दर्जनों बार तस्करी कर रहा था.छापेमारी के दौरान घटहो थानाध्यक्ष रजनीश रंजन के बयान पर कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया.छापेमारी दल में दारोगा विनोद कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

 

 

 

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के तार अन्य जिलों से जुड़े होने की जांच चल रही है.पूछताछ से बड़ा नेटवर्क उजागर हो सकता है.उन्होंने जनता से अपील की कि नशा तस्करी की सूचना पुलिस को दें.इससे पूर्व 25 नवंबर 2024 को भी अंगार घाट थाना क्षेत्र के अंगारघाट-दलसिंहसराय मार्ग पर बिरनामा गांव के पास एक ऑल्टो कार से 974 बोतलें कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की गई थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!