Patna

लापता 2 नाबालिग लड़की मुंबई से मिली:घर से स्कूल जाने निकली थी

पटना।भागलपुर से लापता दो छात्रां सोनाक्षी और जिया को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों छात्रां 8 जनवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से लापता हो गई थीं।9 जनवरी को परिजनों ने बबरगंज थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम की मॉनिटरिंग सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसआईटी की 8 सदस्यीय टीम ने तीन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और रेलवे टिकट से जुड़े साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ते हुए दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद किया है।

 

शनिवार को दोपहर 3 बजे बबरगंज पुलिस ने घटना की जानकारी लापता छात्रा के पिता को दी कि उनकी बेटी मुंबई में सकुशल है। लापता छात्रा के पिता थाना पहुंचे। पुलिस उन्हें SSP कार्यालय लेकर गई, जहां उन्होंने राहत की सांस ली और भागलपुर पुलिस को धन्यवाद दिया।

 

 

बेटी का पता मिलने पर पिता खुश है।

सोनाक्षी की मां ने कहा कि यदि पुलिस इसी तरह सक्रिय रहे तो बिहार जरूर सुधरेगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने हमारी आवाज बुलंद की, और उसी का नतीजा है कि आज मेरी बेटी सकुशल बरामद हुई है।मामले को लेकर SSP प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को सोनाक्षी के पिता ने बबरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही लगातार मामले की जांच की जा रही थी।

 

एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह कर रहे थे। इस अभियान में डीआईयू (DIU) की टीम को भी शामिल किया गया था। SSP ने बताया कि कई तकनीकी और मानवीय कड़ियों को जोड़ते हुए दिल्ली और मुंबई पुलिस से भी मदद ली गई।दोनों छात्राओं के मिसिंग फोटो भी जारी किए गए थे। अंततः मुंबई के डोंगरी सीएचसी के पास दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया गया। मामले पर लापता छात्रा के पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 24 दिन बाद उनकी बच्चियों का सुराग मिल पाया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि भागलपुर पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ मुंबई रवाना हो रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!