कुसुमवती स्कूल दलसिंहसराय के बच्चे परिभ्रमण पर पटना हुए रवाना
दलसिंहसराय, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना 2025-26 अंतर्गत कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय के छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक रामानुराग झा के नेतृत्व में पटना ले जाया गया. साथ मे बच्चों को संभालने हेतु शिक्षक राहुल कुमार एवं शिक्षिका सोनी कुमारी,रसोईया मनोज कुमार ठाकुर गए.
सुबह विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव कंचन देवी ने हरी झंडी दिखाकर बस को पटना के लिये रवाना किया.इस अवसर पर समिति के सदस्य मीरा देवी,चांदनी देवी व कई अभिभावक उअस्थित थे.प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र,साइंस सिटी व अन्य ज्ञानवर्धन केंद्र का परिभ्रमण कराया जायेगा.