Patna

बिहार पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर, दी गई अंतिम सलामी:होली में घर आने वाले थे

पटना.गयाजी.जालंधर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन के बाद सेना के जवान हरेंद्र शर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर को उनके पैतृक गांव गयाजी पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम विदाई देने शाम को गयाजी स्थित विष्णुपद श्मशान घाट पहुंचे। यहां सेना की टुकड़ी की ओर से विधिवत सलामी दी गई। इस दौरान मृतक का बेटा डेड बॉडी के पास गुमसुम खड़ा रहा। वह किसी सवाल का जवाब भी नहीं दे पा रहे थे। जैसे ही वह कुछ बोलने की कोशिश करता उसकी आंखें भर आतीं।जालंधर से पहुंचे सेना के जवान संजय कुमार ने बताया कि हरेंद्र शर्मा ने करीब 23 वर्षों तक सेना में शानदार सेवा दी। वे ईमानदार, निष्ठावान और मिलनसार स्वभाव के थे। सेना ही नहीं, पूरे परिवार के लिए यह क्षति कभी न भरने वाली है।

 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। सेना की ओर से नियमानुसार सभी सहायता और सम्मान दिया जाएगा।परिजनों ने बताया कि हरेंद्र शर्मा पिछले साल नवंबर में 1 महीने की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे और होली के मौके पर घर आने की तैयारी थी।

 

 

अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवान।

इलाज के लिए ले जाया गया था, पर जान नहीं बची

गया नगर प्रखंड अंतर्गत मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के बिशुनगंज निवासी 44 वर्षीय जवान हरेंद्र शर्मा भारतीय सेना में तैनात थे। बुधवार की शाम करीब 4 बजे जालंधर में ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। साथी जवानों ने तत्काल इलाज की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।गयाजी श्मशान घाट पर सैन्य परंपरा के अनुसार जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर हरेंद्र शर्मा को सलामी दी। इसके बाद उनके बेटे सौरभ शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस भावुक क्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। हर किसी के चेहरे पर गर्व और गहरा दुख दोनों साफ झलक रहा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!