समस्तीपुर में महिला का शव बरामद, घरेलू कलह में खुदकुशी की आशंका
समस्तीपुर| शहर के बहादुरपुर मोहल्ला वार्ड 21 स्थित बूढी गंडक नदी के नचारी झा घाट के पास ढाब में शुक्रवार की दोपहर पुलिस एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने महिला के शव के पास से एक सल्फॉस का डब्बा भी बरामद किया है। मृतक महिला की मुफ्फसिल पहचान थाना क्षेत्र के दूधपुरा बाजोपुर मोहल्ला के अशोक साह की पत्नी अनिता देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है।
नगर थाना की पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी हुई थी। पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पुत्र मंजय कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे उसकी मा अनिता देवी वारिसनगर थाना क्षेत्र के कमला बाहा स्थित अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी.
लेकिन, देर शाम तक वह वहां नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार के सभी लोग उसकी खोज कर रहे थे। मृतका के पति अशोक साह घर में एक दुकान चलाते हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद के कलह में महिला के खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
