रेलवे ट्रैक पर महिला ने दोस्त के साथ लगाए ठुमके:वीडियो वायरल;गिरफ्तार
बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर एक महिला और उसके दोस्त का डांस करते हुए रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन्होंने एक महीने पहले ये रील बनाया था। इसे दूसरे लड़के ने रिकॉर्ड किया था। आज आरपीएफ की टीम ने महिला सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। मामला बरौनी-कटिहार रेलखंड के बेगूसराय स्थित लखमिनीया स्टेशन का है।
पकड़े गए आरोपी बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा परमानंदपुर गांव की रहने वाली अरुणा देवी उर्फ रूबी कुमारी (35) और बलिया थाना क्षेत्र के ही किशनपुर दियारा का रहने वाला गौरव कुमार (23) है। इन लोगों ने 28 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर डांस करते हुए शॉर्ट वीडियो बनवाया था। जबकि, वीडियो शूट दूसरे लड़के (नीतीश कुमार) ने किया था।आरपीएफ इंस्पेक्टर-सह-पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी। इन्होंने बताया कि 12 जनवरी को सुरक्षा नियंत्रण कंट्रोल सोनपुर से विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक रील मिला था। जिसमें लखमीनिया रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर एक महिला और एक लड़का डांस कर रहे हैं। एक अन्य लकड़ा दोनों का वीडियो शूट कर रहा है।
आरपीएफ बेगूसराय ने जांच की। जांच में पता चला कि रेल ट्रैक पर डांस करने वाली महिला अरुणा देवी उर्फ रूबी कुमारी है। लड़का किशनपुर दियारा वार्ड नंबर-7 का गौरव कुमार है।इस दोनों का वीडियो शूट करने वाला लड़का लखमीनिया दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले रामचंद्र यादव का बेटा नीतीश कुमार है। सभी के मोबाइल पर कॉल करके आज आरपीएफ थाना बेगूसराय बुलाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
महिला और लड़के दोनों ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में यही दोनों है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि ऐसी मनमानी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामला के सामने आते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
