दलसिंहसराय:हंगामा व पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने पर 12 नामदर्ज सहित 50 अज्ञात पर FIR दर्ज
दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक एनएच 28 पर शनिवार को सड़क हादसे में मधेपुर के उत्तम प्रसाद की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा हो हंगामा करते हुए प्रशासन से तत्काल सड़क पर लगाई गई बेरीकेटिंग हटाने और मछली बाजार को साइड में करने, सड़क पर लगने वाले ई रिक्शा व टेम्पू को हटाने, मुआवजा की मांग करते हुए सरदारगंज चौक एनएच 28 जाम कर दिया था।
घटना की सुचना मिलने पर गश्ती पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार दल बल के साथ पहुँचे परन्तु आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस प्रशासन से भीड़ गई और धक्का मुक्की करते हुए खदेर दिया साथ ही वहाँ पर खड़ी एक नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.गाड़ियों के शीशे और हेडलाइट पर ईंट फेंककर तोड़ दिया था।
इस पूरी घटना में दलसिंहसराय पुलिस के प्राथमिकी दर्ज किया है.जिसमें गस्ती दल के पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के बयान पर पुलिस ने 12 नामदर्ज सहित 50 अज्ञात पर एफ आई आर दर्ज किया है.जिसमें पुलिस के साथ भीड़ द्वारा गाली गलौज,हथियार छीनने का प्रयास,प्रशासन विरुद्ध नारेबाजी एंव पुलिस के साथ धक्कामुक्की,गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने की बात कही गई है. थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया कि 12 नामदर्ज सहित 50 अज्ञात पर एफ आई आर दर्ज कर पुलिस आगे कि करवाई में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
