Begusarai

बेगूसराय में दोस्तों के साथ निकले युवक की मिली लाश:बुलेट बाइक से निकले थे

बेगूसराय में SH-55 पर सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की संदिग्ध मौत हुई। घटना मंझौल थाना क्षेत्र में बसौना मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान चेरिया रियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर गांव के वार्ड नंबर-17 निवासी चंद्रमौली सिंह के बेटे दीपराज कुमार (26) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दीपराज सुबह 6:00 बजे अपने घर से 2 युवकों के साथ बुलेट बाइक से निकाला था। थोड़ी देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे सड़क किनारे घायल हालत में देखा।

 

स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर मंझौल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पहचान करके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया कर लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।मृतक के पिता चंद्रमौली सिंह ने बताया कि दीपराज मुजफ्फरपुर में अपनी बहन के यहां रहता है। 2 दिन पहले वह गांव आया था और आज फिर मुजफ्फरपुर जाने वाला था। सुबह में करीब 6:00 बजे दो युवक के साथ थोड़ी देर में आने की बात कह कर घर से निकला। लगभग 2 घंटे के बाद सूचना मिली कि एक्सटेंड हो गया है।

 

हम लोग मंझौल अस्पताल पहुंचे तो वहां उसकी बॉडी पड़ी हुई थी। पहले तो कोई बताने के लिए तैयार नहीं हुआ था कि कहां घटना हुई है। फिर बाद में पता चला कि मेहदा शाहपुर और बसौना मोर के आसपास घटना हुई है। सिर-पैर में चोट है। जिस युवक के साथ निकाला था, वह दोनों युवा गायब है और बुलेट भी नहीं है।

 

यह सड़क हादसा नहीं, साजिश के तहत हत्या है। गांव में पहले भी हत्या कर सड़क हादसे का रूप दिया जा चुका है। हम लोग अपने स्तर से पता कर रहे हैं, पुलिस को भी जानकारी दिए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!