DalsinghsaraiSamastipur

विभूतिपुर में शराब के साथ आवास सहायक गिरफ्तार

समस्तीपुर।शिवाजीनगर | एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल 56 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विभूतिपुर पुलिस ने कल्यानपुर-समर्था रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी प्रवीण कुमार (35 वर्ष), कल्यानपुर उत्तर (वार्ड संख्या-09) का निवासी बताया गया है। चर्चा है कि वह आवास सहायक के पद पर कार्यरत है, हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:20 बजे सअनि विमल कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे। कल्यानपुर चौक के पास पुलिस की गाड़ी देख एक युवक बिना नंबर की बाइक घुमाकर भागने लगा। शक होने पर जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से 750 एमएल हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इसमें प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल और शराब को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में विभूतिपुर थाना में कांड अंकित की गई है। आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की अग्रिम जांच पीटीसी सिद्धनाथ ओझा को सौंपी गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!