बेगूसराय से 30 जनवरी को गुजरेगी नीतीश की समृद्धि यात्रा:स्कूल-हॉस्टल, पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन
बेगूसराय।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में 30 जनवरी को बेगूसराय आएंगे। यहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर बखरी एवं बरौनी में उतरेगा, दोनों जगह प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। बखरी में मुख्यमंत्री पंचायत सरकार भवन एवं ओबीसी गर्ल्स स्कूल सह हॉस्टल का उद्घाटन करने के साथ जिले भर की योजनाओं का एकीकृत उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।
जबकि, बरौनी में संवाद और बियाडा एरिया में बड़ी योजना का शिलान्यास करेंगे। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अभी कार्यक्रम शेड्यूल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। उद्घाटन किए जाने वाले परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में पूरा सिस्टम लगा है। सड़क किनारे साफ-सफाई अंतिम चरण में है।
घाघरा पंचायत में बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले बखरी के रामपुर में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज कैंपस में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से घाघरा पंचायत में बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे। पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने के बाद यहां से ही जिले भर की योजनाओं का एकीकृत उद्घाटन-शिलान्यास किया जाएगा।
पंचायत सरकार भवन में जीविका की ओर से 20 स्टॉल लगाया जाएगा। जहां की जीविका दीदी की ओर से बनाए गए स्थानीय उत्पाद रहेंगे और मुख्यमंत्री सहयोगी एवं अधिकारियों के साथ सभी स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्टॉल पर उपस्थित जीविका दीदी से जानकारी भी लेंगे। इसके अनुसार जीविका की टीम की ओर से तैयारी की जा रही है।
बखरी में बन रहा डिग्री कॉलेज।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से ही घाघरा में बनकर तैयार अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस-टू उच्च विद्यालय और हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। यहां मुख्यमंत्री हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों से जानकारी लेंगे। इसके मुख्यमंत्री बखरी में निर्माणाधीन कॉलेज बिल्डिंग एवं अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री फिर हेलीकॉप्टर से बियाडा द्वारा डेवलप किए गए न्यू इंडस्ट्रीयल एरिया में उतरेंगे। यहां मुख्यमंत्री जीविका दीदी के साथ जनसंवाद करेंगे। यहीं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री बियाडा एरिया में बनने वाले कैंपा कोला के प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे। जिसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा करीब 1200 करोड़ का निवेश किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
