समस्तीपुर में पत्नी ने किया प्रताड़ित तो युवक ने की आत्महत्या:6 साल पहले हुई थी शादी
समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से आजिज होकर आत्महत्या कर लिया।
आत्महत्या करने के पहले उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह अपनी पत्नी की करतूत से अजीज होकर आत्महत्या कर रहा है। उसकी पहचान दिलीप राय के बेटे विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी उसके दो बच्चे भी थे उसकी पत्नी ने दहेज प्रार्थना को लेकर उसे पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसको लेकर लगातार वह डिप्रेशन में चल रहा था।
डिप्रेशन में रहने के दौरान ही वह बार-बार कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाता इसी क्रम में वह 16 जनवरी को ससुराल गया था। पत्नी के साथ बकझक होने के बाद उसने पहले वीडियो बनाया फिर आत्महत्या कर ली कई।
अस्पतालों में उसका इलाज चला लेकिन उसे बचाया न जा सका। इस बाबत हलई थाना में पीड़ित परिजनों के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई है जिसमें पूरे घटना का जिक्र किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
