विद्यापतिधाम मंदिर की खोली गई दानपेटी,की गई गिनती
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर.प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम मंदिर के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय किशन कुमार के निर्देश पर न्यास समिति के सदस्यों के समक्ष अधिकारियों की देखरेख में मंदिर की दानपेटी खोली गई। गत वर्ष जुलाई में धार्मिक न्यास पर्षद पटना द्वारा आधिकारिक रूप से समिति के गठन के बाद से यह दानपेटी पहली बार खोली गई हैं। इन पांच महीने में श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी गई राशि की गिनती मंदिर परिसर में की गई। यह गिनती दंडाधिकारी के रूप में मौजूद अंचलाधिकारी दलसिंहसराय नेहा कुमारी तथा विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार की निगरानी में की गई।
इससे पहले दंडाधिकारी (सीओ) ने विधिवत पूजा-अर्चन की। उसके बाद नई समिति के तमाम सदस्यों की मौजूदगी में दानपेटी को खोला गया। दान की राशि गिनने के लिए सरकारी कर्मचारी व कमेटी के सदस्यों को लगाया गया। दान पेटी से पांच महीने में जमा कुल 69 हजार 100 रुपये प्राप्त हुए। मंदिर की इस दान पेटी से निकले रुपये में हजारों रुपए के नोट सड़े-गले मिले हैं। दंडाधिकारी द्वारा दान पेटी से प्राप्त राशि को कोषाध्यक्ष को सुपुर्द करते हुए राशि को मंदिर के नाम से खुले बैंक खाते में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
अब मंदिर का संचालन नयी समिति के द्वारा की जा रही हैं। इसके अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय हैं। इस मंदिर में दूर-दराज से लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। इस दौरान एसआइ शक्ति कुमार, सचिव नवीन कुमार गिरि कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, हरिओम गिरि, धर्मराज चैतन्य, प्रवीण गिरि, संजय कुमार ठाकुर, दीनदयाल गिरि, जोखन राय उपस्थित थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
