न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव ने तोड़ा सरफराज का रिकॉर्ड,सूर्यवंशी 6वें स्थान पर
पटना.अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ। मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजे से जिम्बाब्वे के बुलावायो में हुई। अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी अब 6वें स्थान पर आ गए हैं। वैभव को सरफराज से आगे निकलने के लिए सिर्फ 33 रन की जरूरत थी। सरफराज खान के नाम 1080 रन दर्ज हैं। मगर आज के मैच में अपनी पारी खेलने के बाद वैभव के नाम कुल 1087 रन दर्ज हो गए है। उन्होंने आज के मैच में 40 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल है।
वैभव ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड का यह लीग स्टेज का आखिरी मैच है। भारत ने अब तक दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-बी में टॉप पर जगह बनाई है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। वे विराट के रिकॉर्ड तोड़ने से 3 रन दूर थे।वैभव ने 4 रन बनाने के साथ ही यूथ वनडे में इंडिया के टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ दिया। यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 8वें से 7वें नंबर पर आ गए हैं।
50 प्लस स्कोर करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 72 रन बनाए थे। इसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल थे। 8वें ओवर में वैभव ने यूथ वनडे में एक हजार रन पूरे कर लिए थे। इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में 50 प्लस स्कोर करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।वैभव सूर्यवंशी ने 13वें ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अफगानिस्तान के शाहिदुल्लाह कमाल को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अमेरिका के साथ खेले गए पहले मैच में वैभव सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
