Samastipur

मोहिउद्दीननगर में दो बाइकों में टक्कर,शिव शक्ति ट्रेडर्स के मालिक की मौत

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर.एक खुशहाल परिवार की उम्मीदें उस वक्त चकनाचूर हो गईं, जब तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक जाने-माने व्यवसायी की जान ले ली। बलुआही–पतसिया मुख्य सड़क पर सोमवार को महावीर मंदिर चकला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें शिव शक्ति ट्रेडर्स महमद्दीपुर के मालिक नर्वदेश्वर सिंह (55 वर्ष) की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक से उन्हे मृत घोषित कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान तेतारपुर पंचायत के धर्मपुर निवासी स्व. श्रीकांत सिंह के पुत्र नर्वदेश्वर सिंह के रुप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और सिर फटने से अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। बताया जाता है कि नर्वदेश्वर सिंह महमद्दीपुर बाजार स्थित अपनी दुकान से दोपहर का भोजन करने बाइक से अपने गांव धर्मपुर लौट रहे थे।

 

 

इसी दौरान नशे की हालत में तेज रफ्तार में महमद्दीपुर की ओर जा रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। लापरवाही और नशे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस पीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!