Samastipur

डॉ. गोपालजी त्रिवेदी को पद्मश्री मिलने पर किया गया सम्मानित

“डॉ. गोपालजी त्रिवेदी को पद्मश्री मिलने पर किया गया सम्मानित

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समस्तीपुर.डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी को उनकी अभिनव कृषि अनुसंधान उपलब्धियों, कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण समृद्धि में अतुलनीय योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ सम्मान से अलंकृत किए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर भेंट की और शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर मिथिला की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी का कार्य राष्ट्र की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

उन्होंने कहा कि 97 वर्ष की आयु में भी कृषि में नवाचार, किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और उनके अमूल्य विचार उनके आजीवन समर्पण को दर्शाते हैं। निश्चित रूप से यह सम्मान स्वयं को भी सम्मानित महसूस करेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!