पतंग उड़ाते समय कुएं में गिरा बच्चा,मौत:घटनास्थल पर मिला चप्पल
पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत छोटकी जमुनिचक गांव में पतंग उड़ाते समय एक 5 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गईपटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत छोटकी जमुनिचक गांव में पतंग उड़ाते समय एक 5 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्चे को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चे की पहचान अनिल साव के 5 वर्षीय बेटे टापू कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने घर के पास पतंग उड़ा रहा था। कुछ देर बाद उसके लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में स्थित एक कुएं के पास बच्चे की चप्पलें मिलीं। इससे बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका हुई। ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर कुएं के अंदर तलाशी ली और बच्चे को बाहर निकाला।
घर से लापता होने की सूचना के एक घंटे बाद मिला शव
बच्चे को तुरंत इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मृतक बच्चे के पिता अनिल साव, जो मजदूरी करते हैं, ने बताया कि वह बाजार गए हुए थे जब उन्हें बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि शव एक घंटे बाद मिला।
स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्चों को पतंग उड़ाते देख रहे थे। शोर सुनकर वह सीढ़ी लेकर मौके पर पहुंचे और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कोई हलचल नहीं थी। उन्होंने ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया था।इस घटना के संबंध में अतिरिक्त एसएचओ अमित कुमार ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
