Dalsinghsarai

विद्यापतिधाम में तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव की तैयारी तेज,12 जनवरी से होगा शुरू

दलसिंहसराय।विद्यापतिधाम में कवि कोकिल विद्यापति की निर्वाण भूमि पर तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी से होगा। मंदिर समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक चलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

2013 से हो रहा आयोजन

 

यह महोत्सव प्रतिवर्ष जिला प्रशासन और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 2013 से आयोजित किया जा रहा है। सामान्यतः इसका आयोजन कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को होता है। हालांकि, विधानसभा चुनाव और आदर्श आचार संहिता के कारण इस वर्ष यह अपने निर्धारित समय पर नहीं हो सका था। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे 12 से 14 जनवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया।

 

मंदिर में साफ-सफाई

 

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य तेजी से जारी है।

 

रंग-रोगन का कार्य जारी

 

मुख्य मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों और विद्यापति स्मारक को विभिन्न रंगों से रंगा जा रहा है। इस कार्य में 10 से 12 मजदूर लगाए गए हैं। बाहरी हिस्से का रंग-रोगन लगभग पूरा हो चुका है और निर्धारित समय पर काम पूरा होने की उम्मीद है।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन

 

महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 12 जनवरी की शाम को होगा। उद्घाटन भाषण और शंखनाद के बाद प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। 13 जनवरी को दोपहर बाद एक विराट कवि सम्मेलन और शाम को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।

 

स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं

 

वहीं, 14 जनवरी को दिन में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। क्षेत्र के लोगों में इस महोत्सव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!