Samastipur

फाइनेंस कर्मी को लूटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार: कट्‌टा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

बेगूसराय में माइक्रो फाइनेंस के स्टाफ से 25 दिसंबर को लूट हुई थी। मामले में पुलिस ने 7 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। भगवानपुर थाने में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डीएसपी ने बताया कि करीब 37 हजार 750 रुपए की लूट हुई थी। मामले में तीन बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई थी। छानबीन के दौरान सूचना मिली कि तीनों आरोपी अपने सहयोगियों के साथ चकिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना पिपरा-समसा सड़क पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली हाईस्कूल के पास की है।

 

निशानदेही पर हथियार बरामद

 

निशानदेही पर अलग-अलग 3 जगह से 3 देसी कट्‌टा, 2 गोलियां, लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक और 1560 रुपए बरामद किए गए। सात बदमाशों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए सातों बदमाशों में से साजन कुमार पर भगवानपुर थाना में पहले से लूट और विकास कुमार पर भगवानपुर थाना में ही आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

 

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में आरोपियों की पहचान बगरस निवासी सत्यनारायण शर्मा का बेटा विकास कुमार, राजो सहनी का बेटा सुबोध कुमार, सताराजेपुर निवासी अशोक पांडेय का बेटा समित पांडेय, विदेशी सहनी का बेटा दिलखुश कुमार, मंचन सहनी का बेटा बिट्टू कुमार, पल्लू सहनी का बेटा राजा कुमार और भरडीहा निवासी अरविंद पासवान का बेटा साजन कुमार के रूप में हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!