Samastipur

समस्तीपुर:सिख समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी

समस्तीपुर | मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को सिख एवं पंजाबी समुदाय द्वारा लोहड़ी का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और गुरु चरणों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की अरदास की। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कीर्तन दरबार से हुई। रागी जत्था सुरजीत सिंह, हरदमन सिंह, तरविंदर सिंह, परमजीत सिंह एवं कमलजीत सिंह कमल ने मधुर वाणी में शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कीर्तन और ‘वाहेगुरु’ के जाप से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।लोहड़ी के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार रात्रि 8 बजे गुरुद्वारा परिसर में बनाए गए विशेष कुंड में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी द्वारा अरदास के पश्चात पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। अग्नि की परिक्रमा कर तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हुए खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!