ससुर ने घर में घुसकर दामाद को मारी गोली, मौत:बेटी बोली- लव मैरिज से नाराज थे पिता
मुजफ्फरपुर में ससुर ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की बेटी ने डेढ़ साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। जिसे लेकर पूरा परिवार नाराज था।मृतक की पहचान आयुष कुमार (28) के रूप में हुई है, जिससे 23 साल की तनु ने भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद से तनु के मायके वाले उसके पति को काफी दिनों से धमकी दे रहे थे।
पीड़िता तनु (23) ने बताया, ‘मेरे पिता ने घर में घुसकर पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता के साथ आए कुछ लोगों ने मुझपर भी हमला किया।’ वारदात के बाद से आरोपी ससुर फरार है।
कपल को 8 महीने का एक बेटा भी है। तनु को अब चिंता सता रही है कि बच्चे को वो कैसे पालेगी। घटना रविवार रात सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है।
भाई-पिता हमारे रिश्ते के खिलाफ थे
मृतक की पत्नी तनु ने पुलिस को बताया, ‘हमारी शादी से मेरे परिवार वाले बिल्कुल खुश नहीं थे। मेरे पिता और भाई हमारे रिश्ते के खिलाफ थे। रात में कुछ लोग मेरे घर में घुसे थे। उनलोगों में मेरे पिता भी शामिल थे। उन्होंने मेरे पति आयुष को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मुझपर भी हमला कर वे लोग फरार हो गए।’घटना के बाद से तनु का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने 8 महीने के बेटे को गोद में लेकर रोती जा रही थी। तनु का कहना हे कि बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया है।
मृतक के भाई ने कहा- कनपट्टी पर गोली मारी
मृतक के नाना जगदेश्वर ने बताया, ‘दोनों ने कोर्ट में शादी की थी। तब से ही लड़की के परिवार वालों की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।वहीं, मृतक के छोटे भाई सरोज कुमार ने बताया, मैं रात को घर के दरवाजे पर सोया था, इतने में मां के रोने के रोने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। घर के अंदर जाकर देखा तो भाई मृत पड़ा था। सरोज ने बताया कि उसके भाई को कनपट्टी पर गोली मारी गई थी।
इधर, ग्रामीणों का कहना हे कि प्रेम विवाह को लेकर ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती। आरोपी को कड़ी सजा मिले।
जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया, ‘मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हे। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही हे। आरोपी ससुर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।ग्रामीण एसपी के मुताबिक, इस घटना में कुल 13 नामजद है। उन सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
वहीं, SDPO और SHO कैंप कर रहे हैं। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। आर्म्स एक्ट का केस रह चुका है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
