“जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में आज मुख्यमंत्री लेंगे भाग
समस्तीपुर.भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह करपुरीग्राम में आज 24 तारीख को आयोजित है। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री, सांसद, विधायक एवं अधिकारी भी शामिल होने की होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर 10:50 बजे में हेलीकॉप्टर से आने की संभावना है। बता दें कि जननायक की जयंती समारोह को राजकीय समारोह का दर्जा दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री, पदाधिकारी, विधायक, सांसद कर्पूरी ग्राम में पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
इस संबंध में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10:50 बजे में आने की संभावना है। इसकी सभी तैयारी कर ली गई है। वह माल्यार्पण करेंगे और चले जाएंगे। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की विधि-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा भी की। इस दौरान पंचायत सरकार भवन का कर्पूरीग्राम भी मुख्यमंत्री करेंगे। यह लगभग तीन करोड़ की लागत से बना है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति भवन, कॉलेज मैदान व त्रिमूर्ति भवन में माल्यार्पण भी करेंगे। डीएम ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने निर्धारित समय पर आवंटित प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाएं। डीएम ने शुक्रवार को भी हेलीपैड, स्मृति भवन, महाविद्यालय परिसर में तैनात पदाधिकारी को निर्देश दिया है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
