बिहार दारोगा परीक्षा में सफलता हासिल किया, पंचायत की बेटियों ने थामी सुरक्षा की कमान
पटना. भागलपुर।कमरगंज पंचायत सैनिकों और पुलिसकर्मियों का गांव कहा जाता. यह ऐसा गांव है, जहां हर घर से किसी न किसी पुरुष ने देश सेवा या आंतरिक सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभायी है. अब गांव की बेटियां पुलिस सेवाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं. करीब 15 हजार की आबादी वाली कमरगंज पंचायत में 2019 से 2022 के बीच चार बेटियों ने बिहार दारोगा परीक्षा में सफलता हासिल कर विभिन्न जिलों में पदस्थापन प्राप्त किया है. एक बेटी चिकित्सा सेवा में गांव का नाम रोशन किया है.
कमरगंज के अनिरुद्ध यादव की पुत्री अंजनी कुमारी बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर चयनित हो वर्तमान में ट्रैफिक थाना, दरभंगा में पदस्थापित हैं. दूसरी पुत्री अर्पणा कुमारी गाजियाबाद में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष की छात्रा हैं. इसी पंचायत जहांगीरा के मुरलीधर गुप्ता की पुत्री शानू गुप्ता सासाराम जिले में दारोगा पद पर कार्यरत हैं. कमरगंज के अंगद यादव की पुत्री श्यामली कुमारी दारोगा पद पर चयनित हो वर्तमान में बेतिया में पदस्थापित हैं.
दूसरी पुत्री जूही कमल नवगछिया में प्लस टू विद्यालय में शिक्षिका के रूप में सेवा दे रही है. जहांगीरा के विजय रजक की पुत्री ममता कुमारी का दारोगा पद पर चयन हुआ है और वह गया जिले के इमामगंज में पदस्थापित हैं. गांव में रह कर ही सभी ने सफलता प्राप्त की है. कमरगंज पंचायत ने आज बेटियों की सफलता से महिला सशक्तीकरण का मिसाल पेश किया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
