मध्य विद्यालय दलसिंहसराय के छात्र जय पासवान ने एआई प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाया।
दलसिंहसराय,प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र दलसिंहसराय के प्रांगण में किया गया.जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन,चिन्हित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा,लेखपाल चंदन श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्तरूप से किया गया।
इस अवसर पर प्रभात रंजन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन को और उच्च स्तर तक ले जाने में सहायक है,विज्ञान और ए आई के विकास से हमारा भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा.कार्यक्रम में दलसिंहसराय प्रखंड के 18 संकुल से छह प्रकार के प्रदर्शनी व चार प्रकार के क्विज का आयोजन किया गया.क्विज में मध्य विद्यालय रघुवरपुर के अनुज कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोख्तियारपुर की नसरीन परवीन,उच्च माध्यमिक विद्यालय केवटा की स्वाति कुमारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेपुरा की मिथिलेश कुमार, मध्य विद्यालय दलसिंहसराय के जय पासवान,मध्य विद्यालय रामपुर जलालपुर के नैतिक कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की माही झा एवं साक्षी रंजन प्रदर्शनी में व सोनाक्षी प्रिया व मध्य विद्यालय की जानसी कुमारी क्विज़ में द्वितीय स्थान सभी संकुल संसाधन केंद्र से लगभग 300 बच्चे नोडल शिक्षक थे. इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम का संचालन राजकीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाध्यापक रामानुराग झा ने किया.मौके पर डाटा एंट्री ऑपरेटर अजय कुमार चौधरी,प्रधानाध्यापक अमृता कुमारी,पंकज कुमार,संजय कुमार राय, सुशील कुमार भारद्वाज,अरविंद कुमार झा,रामप्रीत महतो,निवेदिता कुमारी, राकेश कुमार,अविनाश कुमार पासवान,रंजीत कुमार चौधरी, परवेज आलम,रूबी प्रवीण व अन्य उपस्थित थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
