Samastipur

समस्तीपुर में छात्र संगठनों ने जलाया अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला

समस्तीपुर में वामपंथी छात्र संगठन भारत की जनवादी नौजवान सभा, डीवाईएफआई एवम एसएफआई ने मंगलवार शाम संयुक्त रूप से शहर में जुलूस निकालकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति को कैद किए जाने के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत रिहा करने की मांग की।

 

इससे पहले लोगों ने शहर के स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से हाथों में झंडा बैनर लेकर जुलूस निकाला। जुलूस शहर के स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, बंगाली टोला रोड होते हुए स्टेशन चौराहा पहुंची जहां लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

नारेबाजी के दौरान लोग अमेरिकी साम्राज्य बर्बाद होने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद आदि का नारा लगाते हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत विभाग करने की मांग की। इसके बाद लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी जलाया। स्टेशन चौराहे पर गांधी स्मारक के सामने आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीवाईएफआई के जिलाअध्यक्ष महेश कुमार ने की।

 

कहा- अमेरिका मनमानी कर रहा

 

प्रतिरोध सभा का हुआ आयोजनइस मौके पर स्टेशन चौराहे पर एक प्रतिरोध सभा का भी आयोजन किया गया।इस सभा को डीवाईएफआई के जिला मंत्री उमेश शर्मा, एसएफआई जिला मंत्री छोटू भरद्वाज , सीटीयू जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिकी अटैक किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है, अमेरिका अपना दादागिरी दिखा रही है। उसे तुरंत वेनेजुएला के राष्ट्रपति को रिहा करना चाहिए और पूरे विश्व से माफी मांगनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि यह घटना यह दिखा रहा है कोई भी संबंध देश गरीब देश पर अटैक कर मनमानी कर सकता है। अमेरिका ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जिस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!