Samastipur

समस्तीपुर:आवारा कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला, कान लेकर भागा

समस्तीपुर में आज शाम घर के दरवाजे पर खेल रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे का बायां कान का बाहरी हिस्सा काट लिया और लेकर भाग गए। बता दें कि पिछले साल विभूतिपुर थाना क्षेत्र में कुत्ते के अलग-अलग हमले में 3 बच्चों की मौत हुई थी।आज हल्ला होने पर जुटे लोगों ने जख्मी मासूल को इलाज के लिए विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्चे की पहचान गांव के मोहम्मद शमशेर अली के बेटे अतिफा राज (6) के रूप में की गई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तुफापुर गांव की है।

 

बाहरी भाग का मांस नोच कर कुत्ता फरार

 

घटना के संबंध में जख्मी बच्चे के पिता शमशेर अली ने बताया कि उनका बेटा घर के दरवाजे पर खेल रहा था । इसी दौरान पूरब दिशा से आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया । इस दौरान उसके कान के बाहरी भाग का मांस नोच कर कुत्ता फरार हो गया।बच्चे के चीखने पर जब घर के लोग दौड़े, तो कुत्ता वहां से भाग निकला। अगर समय पर लोग नहीं जुटते तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। बाद में ग्रामीणों की मदद से बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 

बता दें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पिछले साल कुत्ता के काटने से अलग-अलग स्थानों पर तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी।विभूतिपुर थाना क्षेत्र में कुत्तों के काटने से मरने वालों बच्चों में चोचाही गांव की 10 साल की रेशमा कुमारी (जनवरी 2025) और वाजिदपुर बम्बैया में दो भाई अभिषेक (8) व विवेक (6) (अप्रैल 2025) शामिल हैं।चोचाही गांव (जनवरी 2025): मनोज यादव की 10 साल की बेटी रेशमा कुमारी को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला।वाजिदपुर बम्बैया (अप्रैल 2025): विजय साह के दो बेटे, 8 साल का अभिषेक और 6 साल का विवेक, दोनों पर स्कूल जाते समय कुत्तों ने हमला किया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!