Dalsinghsarai

एसपी ने दलसिंहसराय थाना परिसर में लगाया जनता दरबार,फरियादियों की सुनी समस्याएँ

दलसिंहसराय.आम जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा दलसिंहसराय थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया.इस दौरान अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे फरियादियों ने अपनी समस्याएँ सीधे एसपी के समक्ष रखीं. ज्यादातर मामले भूमि विवाद, मारपीट,घरेलू हिंसा,थाना स्तर पर सुनवाई न होने तथा अनुसंधान में विलंब से जुड़ी हुई थी.जनता दरबार में एसपी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य जनता को न्याय और सुरक्षा प्रदान करना.किसी भी फरियादी को बेवजह थानों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए जनता दरबार एक प्रभावी माध्यम है,उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.एसपी ने निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए और प्रत्येक मामले की प्रगति से आवेदकों को अवगत कराया जाए.

 

 

वही शहर के सरदारगंज चौक पर पुलिस ओपी बनाने हेतु लोगो द्वारा आग्रह किया गया. जिसपर उन्होंने इसे जाँच कर अमल में लाने कि बात कही.वही जनता दरबार में एक दर्जन से ऊपर मामले सुने गए. जनता दरबार में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें अपनी बात सीधे जिले के पुलिस मुखिया तक पहुँचाने का अवसर मिला है.कई फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया.जिससे लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है.कार्यक्रम के दौरान डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!