Begusarai

मंसूरचक:पति ने शिवलिंग का नहीं कराया दर्शन तो पत्नी ने दे दी जान

बेगूसराय।मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहा वार्ड संख्या-9 में मंगलवार की सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चंदन शर्मा की पत्नी 40 वर्षीय नीता उर्फ नीतू महतो के रूप में की गई है। घटना से कुछ घंटे पहले महिला ने अपने पति से मोतिहारी स्थित दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन कराने की बात कही थी। पति द्वारा तत्काल न जा पाने और अगले रविवार को ले चलने का आश्वासन देने के बाद महिला ने यह कदम उठाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मृतका के पति द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण बताया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

आर्थिक तंगी से प्रेम में आई खटास स्थानीय लोगों के अनुसार शादी के बाद परिवार में किसी प्रकार की स्थायी आय नहीं होने के कारण आर्थिक तंगी बनी रहती थी। चंदन शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत है और फिलहाल मोतिहारी में काम कर रहा था, जबकि पत्नी गांव में रह रही थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!