Dalsinghsarai

फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच में दलसिंहसराय ने स्कूल ऑफ शॉकर को 3-2 से किया पराजित

दलसिंहसराय, आर बी कॉलेज के मैदान में दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के स्मृति में डीवाईएफआई के द्वार तीन दिवसीय फुटबॉल कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेला गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने किया.

इससे पूर्व आगत अतिथियों एवं डीवाईएफआई नेताओं द्वारा दिवंगत नेता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

 

इस अवसर पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर भी चर्चा करते हूए इनकी शहादत को याद किया गया.इस टूर्नामेंट में लालू यादव ने ग्राउंड में कॉमेंट्री किया.

टूर्नामेंट का दूसरा मैच स्पोर्ट क्लब दलसिंहसराय एवं स्कूल ऑफ शॉकर समस्तीपुर के बीच खेला गया.जिसमें दोनों टीम के बीच रोमांचक मुकाबला में पहला गोल एबं लगातार दूसरा गोल स्पोर्ट क्लब दलसिंहसराय ने किया. स्कूल ऑफ शॉकर समस्तीपुर के 9 नम्बर की जर्सी में नाथू राम सोरेन ने शुरुआती छन में ही 2 गोल दाग दी.

 

 

मध्यांतर तक दोनों टीम 2-0 गोल के अंतर पर रही.मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच में स्कूल ऑफ शॉकर एबं स्पोर्ट क्लब दलसिंहसराय दोनो ने एक एक गोल कर अपनी टीम को 3-2 पर लाया. स्पोर्ट क्लब दलसिंहसराय ने विपक्षी टीम पर बढ़त बढ़ाते हुए इस मैच को 3-2 से जीत कर फाइनल में प्रवेश पा लिया.टूर्नामेंट के दौरान मुख्य रूप से डीवाईएफआई नेता कुन्दन पासवान,अर्जुन राय, गोविंन्द यादव,रामबालक राय,रामनारायण सिंह,राहुल कुमार, डॉक्टर डीएन सिंह, डॉक्टर राजकुमार राकेश,रामबाबू राय, दीपक कुमार,सीताराम सिंह,वीरेंद्र दास,डॉक्टर चंद्रशेखर साह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!