बूढी गंडक नदी पर दूसरे पुल का निर्माण कार्य शुरू:समस्तीपुर में 48 करोड़ की लागत से बनेगा
समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली बूढी गंडक नदी पर दूसरे पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। आजादी से पहले बने लोहे के पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी जगह 48 करोड़ की लागत से दूसरा पुल बनेगा। 176 मीटर लंबा होगा। मगरदही घाट के लचका पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। यह पुल समस्तीपुर और दरभंगा जिले को जोड़ने वाला लाइफ लाइन कहलाता है।
सीएम ने लिया था जायजा
निर्माण कार्य में तीन साल लगेंगे। पिछले साल प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब समस्तीपुर पहुंचे थे, तो उन्होंने जायजा लिया था। दूसरा नया ब्रिज बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। बाद में कैबिनेट की भी इसकी मंजूरी मिली। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब बहुत जल्द ही दूसरा पुल बनकर तैयार होगा।
अभी सिर्फ एक पुल रहने से अक्सर दोनों ओर लोग जाम में फंस जाते हैं। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। मगरदही घाट पर हमेशा जाम लगा रहता है। जिस कारण सड़क हादसा भी खूब हो रहा है। मगदही घाट पर बड़ा गोलंबर का निर्माण होगा। जिससे जाम की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही आए दिन होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आएगी।इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दूसरे पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। दूसरा पुल निर्माण को लेकर लोहे के ब्रिज को तोड़ा जा रहा है। जिसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
