Patna

चाय दुकानदार से स्क्रीन शेयर कराकर साइबर ठग ने उड़ाए 99,900 रुपए

पटना.आरा में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक चाय दुकानदार को झकझोर कर रख दिया है। रोज सुबह से देर रात तक चाय की केतली के सहारे परिवार का पेट पालने वाला दुकानदार अपनी छोटी बेटी की शादी के लिए एक-एक रुपए जोड़ रहा था, लेकिन साइबर ठगों ने एक झटके में उसके सपनों को तोड़ दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महज 13 रुपए के बिजली बिल रिचार्ज के नाम पर दुकानदार के मोबाइल पर आए वॉट्सऐप कॉल ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। कॉल पर बताए गए निर्देशों को फॉलो करते ही चाय दुकानदार के बैंक अकाउंट से 99 हजार 900 रुपए साफ हो गए। जब मोबाइल पर डिडक्शन अमाउंट का मैसेज आया, तो दुकानदार को इसकी जानकारी हुई।

 

पीड़ित दुकानदार जब घटना की जानकारी दे रहे थे, उनके आंखों में आंसू आ गए। कहा कि बेटी की सगाई तो कर दी, अब शादी के खर्च कैसे उठाऊंगा।दुकानदार ने बताया कि चाय और पान दुकान चलाकर बेटी की शादी के लिए बहुत मुश्किल से पैसे इकट्ठे किए थे।

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए साइबर ठगी की कहानी

 

नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज के रहने वाले बाबूराम चौरसिया के बेटे रामनाथ चौरसिया अपनी तीन बेटी और दो बेटों संग रहते हैं। गौसगंज बाजार में चाय और पान की दुकान चलाते हैं। वे बताते हैं कि चाय और पान की दुकान से ही बच्चों को पढ़ाया। दो बेटियों की शादी भी इसी चाय की दुकान की कमाई से की। दोनों बेटियों की शादी के बाद एक-एक रुपए कर अपनी तीसरी बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़ रहा था। भास्कर से बात करते हुए रामनाथ चौरसिया ने बताया कि 17 दिसंबर को दुकान में बिजली का मीटर लगवाया था। 21 दिसंबर को 8282003776 नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। नंबर के डीपी में बिजली विभाग का लोग लगा था। मुझे लगा कि कॉल बिजली विभाग की ओर से आया है।

 

 

रामनाथ चौरसिया ने बताया कि आरोपी ने स्क्रीन भी कराया था।

रामनाथ बताते हैं कि कॉल रिसीव करने के बाद सामने वाले ने कहा कि 13 रुपए रिचार्ज कीजिए नहीं तो बिजली कट जाएगी। मैंने फोन पे से रिचार्ज किया, लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ। दोबारा कॉल आया और पूछा कि कि आप ATM यूज करते हैं, तो मैंने कहा कि हां ATM है। लेकिन ATM घर पर है। उसके बाद मैं घर चला गया।घर से जाकर अपनी बेटी को कहा कि बिजली विभाग के सर का कॉल आया है, जो भी पूछ रहे हैं, वो बता देना। ATM के पीछे लिखे नंबर से लेकर मोबाइल पर आए ओटीपी और पासवर्ड तक मांग लिया। फिर कुछ देर बाद मैसेज आया, जिसमें मेरे अकाउंट से 99 हजार 900 रुपए कटने की बात लिखी गई थी।

 

नगर थाना गया, साइबर थाना भेजा; साइबर वाले ने नगर थाना भेजा

 

रामनाथ ने बताया कि मैं तुरंत नगर थाना में आवेदन देने पहुंचा। नगर थाना में कहा गया कि आप साइबर थाना जाइए, लेकिन साइबर में बोला गया कि एक लाख से कम की राशि है, आप स्थानीय थाना में जाकर आवेदन दीजिए। इसके बाद मैंने नगर थाना में आवेदन दिया है। लेकिन दो बार नगर थाना का चक्कर काट चुका हूं, कोई कार्रवाई नहीं हुई है।रामनाथ चौरसिया ने बताया कि 20 जनवरी को अपनी छोटी बेटी की सगाई बखोरापुर मंदिर से कर दी है। शादी का दिन तय होने वाला था। बेटी की शादी के लिए समान की खरीदारी करनी थी, मेरा बड़ा बेटा सूरत में काम करता है। वो भी कुछ पैसा बहन की शादी के लिए भेजता था। इसी बीच मेरे से फ्रॉड हो गया है, जिसके कारण सभी सपने टूट गए हैं। अब सब उम्मीद खो दिए है, लगता है कि अब पैसा वापस नहीं आएगा।

 

‘सपना खत्म हो गइल, बहुत दिक्कत हो गइल बा… कइसे बियाह होई, नइखी जानत’

 

उन्होंने बताया कि कैसे बेटी की शादी करूं, कहां से इतना पैसा लाऊंगा कि उसकी खुशी के लिए ससुराल में सामान दूं। सब सपना खत्म हो गइल, बहुत दिक्कत हो गइल बा… कइसे बियाह होई, नइखी जानत शादी हुई नईखे जानत…।पूरे मामले को लेकर नगर थाना के SHO देवराज राय ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। तकनीकी अनुसंधान और नंबर की जांच की जा रही है। साइबर फ्रॉड करने वाले को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!