Vaishali

महनार में स्कॉर्पियो पलटी, 4 घायल: नशे में होने का आरोप

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा के पास एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने पलटी हुई स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जंदाहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे, जो महनार की ओर से जंदाहा की तरफ जा रहे थे।

 

 

स्कॉर्पियो में सवार सभी चारों लोग नशे की हालत में थे

 

स्थानीय लोगों का दावा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी चारों लोग नशे की हालत में थे और गाड़ी की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!