समृद्धि यात्रा:ज़रूरतमंदों के यहाँ लगेंगे सोलर सिस्टम: नीतीश:मुजफ्फरपुर जिले में 853 करोड़ का तोहफा
मुजफ्फरपुर.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में मुफ्त घरेलू बिजली के बाद अब सभी जरूरतमंद व इच्छुक उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर सिस्टम लगेंगे। अगले पाँच साल यानी 2030 तक बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाएँगे। इसके लिए सात निश्चय-3 के तहत विकासात्मक व लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान शुक्रवार को मुजफ्फरपुर शहर के अहियापुर बाजार समिति प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 853 करोड़ की लागत से 172 योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास-उद्घाटन व कार्यारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर के विकास के लिए रोजगार, औद्योगिक क्षेत्र, डेयरी, आदर्श डिग्री कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएँगे।
सीएम ने जीविका के स्टॉलों का निरीक्षण के साथ 27628 समूहों को 406 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि नवंबर 2005 में एनडीए की सरकार बनने पर विकास कार्य होने लगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पताही से उड़ान शुरू करने के लिए रन-वे बनाने का टेंडर हो गया है। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव व अन्य मौजूद रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
