Samastipur

समस्तीपुर के मजदूर की अंबाला में मौत,सड़क हादसे में गई थी जान

समस्तीपुर के एक युवक की हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 25 जनवरी की रात की है। युवक की मौत के बाद मंगलवार को उसका शव समस्तीपुर लाया गया। मृतक की पहचान 30 साल के ओम कुमार राम के रूप में हुई है, जो वारिस नगर के धुरलक गांव का रहने वाला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई कमल राम ने बताया कि ओम हरियाणा के एक राइस मिल फैक्ट्री में काम करता था। 25 जनवरी की रात अंबाला पुलिस ने सूचना दी कि तुम्हारा भाई हादसे का शिकार हो गया है।कमल राम ने बताया कि घटना की सूचना के बाद अंबाला में ही काम करने वाले कुछ लोगों को अस्पताल भेजा। अस्पताल में पता चला कि ओम कुमार राम की मौत हो गई है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि ओम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

चचेरे भाई ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया

 

मृतक के चचेरे भाई ने साजिश के तहत ओम कुमार राम की हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि ओम छठ के मौके पर समस्तीपुर आया था। छठ पूजा के खत्म होने के बाद ओम दोबारा काम पर लौट गया था और होली पर आने की बात कही थी।कमल राम ने बताया कि ये सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। हत्या का शक होने पर परिजन वारिस नगर थाना पहुंचे। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था ओम कुमार राम

 

चचेरे भाई ने बताया कि ओम घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था। वो पैसे भेजता था तो यहां उसके बूढ़े माता-पिता अपना इलाज वगैरह कराते थे। ओम की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या हो जाएगी।

 

गांव के लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की

 

वहीं, ग्रामीणों का बताना था कि अपने घर पर काम नहीं होने के कारण ओम प्रदेश में काम करने के लिए गया था। जहां उसकी मौत हो गई। अगर सरकार की ओर से गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता तो उसकी जान नहीं जाती। सरकार को इस मामले में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!