Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:8 जनवरी के आसपास फिर बनेगी कोल्ड डे की स्थिति,तापमान 3.9 तक

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 07 से 11 जनवरी 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमान अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. मौसम के शुुष्क रहने की संभावना है. लगातार पछुआ हवाओं और सामान्य से कम तापमान के कारण कनकनी वाली ठंड बनी रह सकती है. 8 जनवरी के आसपास फिर से काेल्ड-डे की स्थिति बन सकती है,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है.

 

सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. मंगलवार का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!