Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:अगले दो दिनों में पछिया हवा और बढ़ाएगी ठंड,स्कूल 7 तक बंद

समस्तीपुर.पिछले कई दिनों से लगातार पछुआ हवा के बीच कनकनी के साथ कड़ाके की ठंड के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। रात से लेकर सुबह तक घने कोहरे के बीच गांव में लोग घरों में दुबके रहते हैं। हालांकि दो दिन पूर्व धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली। लेकिन रविवार को फिर पछुआ हवा के साथ कनकनी भरी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले एक से दो दिनों तक ठंड में कोई कमी आने की संभावना नहीं, सुबह में देर तक कुहासा छाया रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की दिशा पछिया के साथ हवा की गति 8.8 किमी/घंटा रिकॉड हुआ। पछिया हवा के कारण कनकनी में बढोतरी है जिससे लोग काफी परेशान हैं। उत्तर भारत में जारी घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समस्तीपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से परिचालित हो रही हैं। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रेलवे द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक से लोको पायलट को सिग्नल की जानकारी केबिन में ही मिल जाती है।

 

^फिलहाल अगले एक से दो दिनों तक ठंड में कोई कमी आने की संभावना नहीं है। सुबह में देर तक कुहासा छाया रहेगा। -डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा

 

कोहरे के कारण महानगरों से आने वाली ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान दिल्ली से लौटने वाली ट्रेनों की बात करें तो 02570 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित रही, जो लगभग 16 घंटे विलंब से परिचालित हो रही है। इसके अलावा 12566 ट्रेन आधे घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक घंटे,15910 अवध आसाम एक्सप्रेस तीन घंटे,19601 न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक डेढ़ घंटे लेट है।

 

जबकि 04652 जयनगर क्लोन एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंट देरी से, 12524 न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 3.40 मिनट के लिए रिशेडूयल किया गया है, 12436 जयनगर गरीब रथ छह घंटे देरी से चल रही है। वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर भी कोहरे का असर पड़ा है। 02569 नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से,12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 04651 अमृतसर क्लोन चार घंटे, 12523 आनंद विहार टर्मिनल छः घंटे देरी से चल रही है”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!