Samastipur

समस्तीपुर:ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़क मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट के समीप सोमवार को प्रेमालाप करते ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर कोदरिया गांव स्थित बीवी पोखर के पास शिव मंदिर में उनकी शादी करवा दी। हालांकि, मामला तब बिगड़ गया जब पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। इससे आक्रोशित होकर युवती के परिजन और बाजिदपुर बंबइया पंचायत के उपसरपंच विनोद कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर बाद आक्रोशित होकर थाने पर पहुंच गया। इसमें पुलिस और उपसरपंच के बीच कहासुनी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी युवक विरनामा गांव का रहने वाला है और पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दोनों ने शादी का वादा भी किया था, लेकिन युवक की शादी कहीं और तय हो गई थी। सोमवार को मिलने के दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और आनन-फानन में मंदिर में शादी करा दी। सूचना मिलने पर युवक के परिजनों ने लड़की के घर पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। लेकिन मंगलवार को पुलिस ने युवक को बिना किसी बड़ी कार्रवाई के छोड़ दिया, जिससे लड़की पक्ष भड़क उठा।

 

 

युवती की परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रुपए लेकर युवक को छोड़ दिया है। परिजनों का दावा है कि ओपी प्रभारी ने पहले उपसरपंच को नाबालिग की शादी कराने के नाम पर जेल भेजने की धमकी दी, लेकिन युवती के बालिग होने के प्रमाण देखने के बाद वे चुप हो गए। ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!