समस्तीपुर:नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में 593 अभ्यर्थियों का चयन
समस्तीपुर.युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से आशिष आनंद, उप निदेशक (नियोजन), दरभंगा प्रमंडल एवं नितीष कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा, कारखाना निरीक्षक, समस्तीपुर एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, समस्तीपुर ने दीप प्रज्वलन कर किया।
संबोधन में उप निदेशक ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए रोजगार मेले के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुशल युवा केंद्रों के मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र तथा उत्कृष्ट कुशल युवा केंद्रों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए टूल किट एवं सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को स्टडी किट का वितरण भी किया गया।
नियोजन मेले में कुल 24 नियोजकों ने भाग लिया, लगभग 10 सरकारी विभागों के स्टॉल के माध्यम से 433 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें अभ्यर्थियों का परीक्षण करते हुए 593 अभ्यर्थियों का औपबंधित रूप से ऑन-स्पॉट चयन किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, नियोजन दरभंगा द्वारा करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
