Samastipur

समस्तीपुर में दहेज मामले में आरोपी 4 साल बाद अरेस्ट:घर लौटा तो पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना पुलिस ने दहेज मामले में फरार एक आरोपी को चार साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी अख्तर अली (35) रायपुर वार्ड पांच निवासी हैदर नदाब का पुत्र है। उसे दिल्ली से अपने घर लौटने पर गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, अख्तर अली की शादी 2016 में गांव के ही इमाम अली की पुत्री सहाना खातून से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। 2021 में, उसकी पत्नी सहाना खातून और उसके मायके वालों ने वारिसनगर थाने में अख्तर अली के खिलाफ दहेज प्रथा और घर में न रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तारी के डर से भागकर चला गया था दिल्ली, मजदूरी करता था

 

मामला दर्ज होने के बाद, गिरफ्तारी के डर से अख्तर अली दिल्ली चला गया और वहां मजदूरी करने लगा। चार साल बाद जब वह अपने घर लौटा, तो वारिसनगर पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अख्तर अली ने बताया कि वे चार भाई हैं और सभी ड्राइवरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पिता बुजुर्ग होने के कारण कोई काम नहीं करते। वहीं, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस दहेज प्रथा मामले में फरार आरोपी अख्तर अली की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

 

कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को भेजा जेल

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अख्तर अली दिल्ली भाग गया था। चार साल बाद घर लौटने पर गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!