Samastipur

समस्तीपुर डीएम ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्याएं,निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर.जन-समस्याओं के समाधान और प्रशासन की पहुंच आम आदमी तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज के गांवों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, सीमांकन और दाखिल-खारिज में हो रही देरी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, स्थानीय पुलिस स्तर पर लंबित मामले और आपसी विवाद आदि मामले आए। डीएम ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कई मामलों में निष्पादन हेतु निर्देशित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!