Samastipur

समस्तीपुर:बोनस वितरण समारोह में 307 किसानों के बीच बंटे 8.55 लाख रुपये

Samastipur:विभूतिपुर प्रखंड के कर्रख दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तत्वावधान में वर्ष 2019-2022 के लिए 18 वां बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने की. संचालन दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा ने किया. समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और दिवंगत सचिव तेजनारायण ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व दो मिनट का मौन रखकर किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि मिथिला मिल्क यूनियन समस्तीपुर के अध्यक्ष उमेश राय और प्रबंध निदेशक आरके झा को कर्रख वर्कुलर के समीप से गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया. समिति के सचिव सिपक कुमार और उपमुखिया दीपक ठाकुर ने अतिथियों को पुष्पमाला, चादर, पाग और घड़ी देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडी आरके झा ने कहा रोसड़ा में जल्द ही एक अत्याधुनिक लैब खुलेगा, जहां मवेशियों के गोबर और मूत्र की जांच हो सकेगी. उन्होंने किसानों को ब्रांडेड दही और उत्पादों के उपयोग की सलाह दी ताकि स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव नहीं पड़े. उन्होंने गर्व से कहा कि बिहार में मिथिला मिल्क यूनियन अब नंबर वन पायदान पर है. उन्होंने सचिवों को ईमानदारी और साफ नियत से काम करने की सलाह दी ताकि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके.वहीं, संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने बताया कि प्रत्येक समिति के 5-5 किसानों को उन्नत मुर्रा नस्ल की पाड़ी उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है. एक हजार किसानों को रियायती दर पर मोटर चालित चारा मशीन उपलब्ध कराई जाएगी. डॉ. वर्गीज कुरियन कम्फेड भवन के निर्माण की मांग भी प्रक्रिया में है. प्रभारी पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने किसानों से अपील की कि वे संघ द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में भाग लें.

 

 

उन्होंने बताया कि जल्द ही लंपी बीमारी के बचाव के लिए टीकाकरण शुरू किया जाएगा. वहीं निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि संघ प्रतिमाह 2 करोड़ का लाभ कमा रहा है, जिससे सीधे तौर पर किसानों को फायदा हो रहा है. मौके पर विपणन पदाधिकारी सोनू कुमार, राजीव कुमार मिश्र, ब्रह्मदेव महतो, बैजू पासवान, पथ पर्यवेक्षक हरेराम यादव, मुखिया अनिता देवी, सरपंच फूल देवी, पंसस हीरा देवी और पूर्व पंसस पार्वती देवी सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!