Samastipur

समस्तीपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात,गोली मारकर हुई थी हत्या

समस्तीपुर:खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा नेता रूपक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. ज्ञात हो कि गत 24 दिसंबर को भाजपा नेता रूपक कुमार सहनी की हत्या शादीपुर पुल चौक पर गोली मारकर कर दी गई थी. परिजनों से मिलने पहुंचे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रूपक कुमार के बड़े भाई भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक दीपक कुमार एवं परिजनों से इस घटना में शामिल अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलवा कर सजा दिलवाने की बात कही. प्रदेश अध्यक्ष से मृतक रूपक के भाई दीपक कुमार ने कहा कि अब भी उन्हें विभिन्न माध्यमों से इस घटना में शामिल अपराधियों से समझौता करने का दबाव बनाये जाने की बात कहते हुए परिजनों एवं स्वयं के सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही. प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों द्वारा इस घटना से जुड़े सवाल पूछने पर कहा कि अब तक इस घटना में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जो फरार चल रहे हैं. उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार करेगी अथवा फरार रहने की स्थिति में कुर्मी जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

 

 

मौके पर भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार, भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, प्रदीप साह शिवे, खानपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बम भोला सिंह, मंडल महामंत्री संजीव कुमार ईश्वर, रिजवान हाशमी, शिवशंकर चौधरी निषाद, संजीव कुमार सिंह, अशोक झा, अशोक कुमार राम आदि उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!