समस्तीपुर:बीआरसी में टीएलएम मेले का हुआ आयोजन,प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर प्रथम
समस्तीपुर।वारिसनगर | प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित बीआरसी भवन परिसर में मंगलवार को टीएलएम सह विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज, पूर्व बीईओ हरिशंकर झा एवं पूर्व बीआरपी चंद्रभूषण ठाकुर ने अहम भूमिका का निर्वहन किया।
मेला में प्रखंडाधिन दर्जनों विद्यालयों के ने भाग लिया। सबों के द्वारा प्रस्तुत मॉडल सराहनीय एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का अद्भुत मॉडल के रूप में दर्शाया गया। निर्णायक मंडल द्वारा ब्रेल लिपि के मॉडल पर विचार करते हुए प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर उर्दू को प्रथम गणित पार्क के लिए प्राथमिक विद्यालय मिल्की यादगार टोल वार्ड 2 को द्वितीय स्थान मिला।