समस्तीपुर में शराब से मौत मामले में FIR दर्ज: चौकीदार सस्पेंड,सेक्टर पदाधिकारी पर कार्रवाई
समस्तीपुर के बखरी बुजुर्ग गांव में शराब से पिता की मौत और बेटे के आंखों की रोशनी जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही घटना के सात दिन बाद भी जानकारी नहीं देने के आरोप में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के संबंधित चौकीदार निलंबित कर दिया है। सेक्टर पदाधिकारी यदुवंश सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लेकर शो कॉज किया गया है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आवेदन देने वाले और वादी पक्ष दोनों पर पूर्व में शराब के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इसलिए यह मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के लिए पटना से भी दो टीम पहुंची है। जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लेकर गए
नामजद अरविंद साह घटना के बाद से फरार है। मृतक और आरोपी के घर की दूरी महज 100 मीटर है। बुधवार को बकरी बुजुर्ग गांव की राधा देवी महिला थाना पहुंची थी। आरोप लगाया था कि उनके पति बबलू कुमार साह ने गांव के ही अरविंद कुमार शाह से न्यू ईयर के मौके पर विदेशी शराब की खरीदी थी। पिता-पुत्र ने मिलकर शराब का सेवन किया था। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान बबलू के पिता बालेश्वर शाह की मौत हो गई। जबकि बबलू की दोनों आंखों की रोशनी चली गई।
FSL जांच के लिए भेजा
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार इस मामले में अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक बालेश्वर शाह के पुत्र अरविंद शाह पर भी वर्ष 2019 में शराब से जुड़े हुए दो मामले दर्ज किए गए थे। आरोपी बनाए गए अरविंद शाह पर वर्ष 2023 में शराब मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।दोनों ही परिवार शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है जिससे यह मामला संदिग्ध लग रहा है। जब्त शराब के टेट्रा पैक को केमिकल और FSL लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शराब नकली है या नहीं। शराब के लोकल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
जानिए क्या है पूरा मामला
न्यू ईयर के दिन 1 जनवरी को बुजुर्ग गांव के बबलू कुमार साह ने गांव के ही अरविंद शाह से 4 टेट्रा पैक शराब लिया था। बबलू ने अपने पिता बालेश्वर शाह के साथ मिलकर शराब का सेवन किया। पीने के बाद से ही दोनों की तबीयत खराब होने लगी। पहले प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया, जहां से पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बालेश्वर साह की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर समस्तीपुर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।उधर, बबलू के दोनों आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टरों ने बताया कि यह जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। इसके बाद बबलू की पत्नी राधा देवी थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
