Patna

रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर 50 लाख की लूट:पत्नी के मुंह में पिस्टल डाली,बेहोश किया

पटना.जमुई में रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर 50 लाख की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह 5 बजे बदमाश अचानक घर में घुसे और हथियार के बल पर डॉक्टर, उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बनाया। नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया। इसके बाद आराम से लूटपाट कर गहने और कैश लेकर फरार हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना गिद्धौर थाने से महज 15 मीटर दूर की है, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला।घटना के बाद डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी, उनकी पत्नी और बेटे को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

पीड़ित डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि ‘हम सो रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश पहुंचा और मेरे सीने पर बैठ गया। इसके बाद मुंह पर रिवॉल्वर सटाकर इंजेक्शन दे दिया, जिससे हम बेहोश हो गए।हमको बेहोश करने के बाद मेरे बेटे और पत्नी को भी नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे ज्वेलरी और कैश लूटकर फरार हो गए।’

 

मुंह में रिवॉल्वर डालकर मारने की धमकी दी

 

डॉ. विजयेंद्र की पत्नी पुष्पम कुमारी ने बताया, ‘सुबह करीब 5.30 बजे हम अपने कमरे से बाहर निकली तो नीचे वाले कमरे के पास दो लोग खड़े थे। दोनों से पूछा- तुम कौन हो? इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और मेरे पास पहुंच गए।इसमें एक बदमाश मुंह दबा दिया, जिससे हम जमीन पर बैठ गए। हम शोर मचाने की कोशिश की तो दूसरा बदमाश मेरे मुंह में रिवॉल्वर डालकर गोली मारने की धमकी दी।’

 

बदमाशों ने कहा- डॉक्टर को मारने की सुपारी मिली है

 

पुष्पम कुमारी ने आगे बताया कि बदमाशों ने कहा कि हमे डॉक्टर को मारने की सुपारी मिली है। अगर घर में रखे आभूषण और पैसे नहीं बताए तो हम डॉक्टर को गोली मार देंगे। पैसे के बारे में पूछने के बाद एक बदमाश ने जबरदस्ती इंजेक्शन लगा दिया, जिससे हम बेहोश हो गए।

मम्मी की चीख सुनकर बाथरूम से निकले

 

डॉ. विजयेंद्र के बेटे डॉ. विक्रम सत्यार्थी ने बताया कि मैं बाथरूम में था, तभी मम्मी की चीख सुनाई दी। हमको लगा कि मम्मी गिर गई है। हम बाहर निकले तो देखा 5 नकाबपोश बदमाश पापा-मम्मी पर बंदूक ताने हुए हैं। मैं भागे-भागे मम्मी के पास पहुंचा तो मुझे भी बदमाशों ने पकड़ लिया।

 

शादी के सारे ज्वेलरी लूट लिए

 

डॉ विक्रम ने बताया, बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा- थोड़ा भी शोर किया तो तीनों को गोली मार देंगे। मेरा हाथ बांध दिया और कमरे में ले गया। मेरी शादी के सारे गहने लूट लिए। इसके बाद मुझे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया।

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

गिद्धौर थाने के SI जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है।आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!